Gold Price Today In India (सोना का भाव आज का) 31 March 2026: पश्चिम एशिया में ईरान और इजराइल-अमेरिका के बीच चल रहे तनाव का असर सोने की कीमतों पर भी दिखाई दे रहा है। सोमवार को बाजार खुलते ही सोने के दाम पहले गिरने लगे, लेकिन सुबह 11 बजे के बाद इनमें फिर से बढ़त देखने को मिली।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव दोपहर तक करीब 0.84% बढ़ गया। यानी कीमत में 1218 रुपये की बढ़ोतरी हुई और यह 1,45,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इससे पहले पिछले कारोबारी दिन इसका भाव 1,44,282 रुपये प्रति 10 ग्राम था।
IBJA के मुताबिक आज का सोने का भाव इस प्रकार है :- (Gold Rate Today in Hindi)
कैरेट के हिसाब से शुद्धता | सुबह के रेट | शाम के रेट |
सोना 24 कैरेट | 142942 रुपये प्रति 10 ग्राम | |
सोना 23 कैरेट | 142370 रुपये प्रति 10 ग्राम | |
सोना 22 कैरेट | 130935 रुपये प्रति 10 ग्राम | |
सोना 18 कैरेट | 107207 रुपये प्रति 10 ग्राम | |
सोना 14 कैरेट | 83621 रुपये प्रति 10 ग्राम |
24 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है? (Aaj ka Gold Price Kya Hai) | City wise Gold Price (प्रति 10 ग्राम)
शहर | 24 कैरेट सोना (10 ग्राम) | 22 कैरेट सोना (10 ग्राम) | 18 कैरेट सोना (10 ग्राम) |
दिल्ली | ₹147430 | ₹135150 | ₹110610 |
मुंबई | ₹147280 | ₹135000 | ₹110460 |
कोलकाता | ₹147430 | ₹135000 | ₹110460 |
चेन्नई | ₹147280 | ₹135000 | ₹110510 |
पटना | ₹147430 | ₹135050 | ₹110510 |
लखनऊ | ₹147430 | ₹135150 | ₹110610 |
मेरठ | ₹147430 | ₹135150 | ₹110610 |
अयोध्या | ₹147430 | ₹135150 | ₹110610 |
कानपुर | ₹147430 | ₹135150 | ₹110610 |
पिछले दिन कैसा रहा सोने का भाव- रेट देखें
पिछले कारोबारी दिन, यानी शुक्रवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत में गिरावट देखने को मिली। 24 कैरेट (99.9% शुद्ध) सोना करीब 1,900 रुपये सस्ता होकर 1,47,800 रुपये प्रति 10 ग्राम (टैक्स सहित) पर आ गया। इससे पहले इसका भाव 1,49,700 रुपये प्रति 10 ग्राम था। वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत में तेजी रही। वहां सोना करीब 37.19 डॉलर यानी लगभग 1% बढ़कर 4,416 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गया।
कॉमेक्स पर सोना चांदी का आज का रेट
कॉमेक्स पर 31 मार्च 2026, मंगलवार की सुबह सोने और चांदी की कीमतों में हल्की गिरावट दर्ज की गई। इससे पहले सोमवार को भी दिन की शुरुआत में कमजोरी दिखी थी, लेकिन शाम होते-होते कमोडिटी बाजार में तेजी वापस आ गई थी। ताज़ा अपडेट के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत लगभग 4,513 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई है, जबकि चांदी का भाव करीब 69.58 डॉलर प्रति औंस दर्ज किया गया। इसके मुकाबले सोमवार शाम को सोना लगभग 4,533.30 डॉलर प्रति औंस और चांदी 70.935 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर थी।
आज सोने का भाव (31 मार्च 2026): प्रमुख रिटेलर्स के यहां 22K सोने का भाव
Tanishq 22K Gold: ₹13,290 प्रति ग्राम
Malabar Gold & Diamonds 22K Gold: ₹13,250 प्रति ग्राम
Kalyan Jewellers 22K Gold: ₹13,250 प्रति ग्राम
Joyalukkas 22K Gold: ₹13,250 प्रति ग्राम
नोट: ये रेट बेंगलुरु, मुंबई और चेन्नई जैसे प्रमुख मेट्रो शहरों में लागू हैं, और स्थानीय टैक्स, मेकिंग चार्ज और स्टोर-स्तर की कीमतों के आधार पर इनमें थोड़ा-बहुत अंतर हो सकता है।